तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा के समीपस्थ के गांव निर्मल ग्राम पंचायत-टोहड़ा में युवा सरपंच खूूबदास वैष्णव के नेतृत्व व पहल पर सुप्रसिद्ध युवा समाज सेवी संदीप वर्मा के मुख्य आतिथ्य में शनि मंदिर का स्थापना दर्री तालाब के पार में किया गया। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी संदीप वर्मा शनि मंदिर के स्थापना पर भारी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित कर किसी भी प्रकार की अंध विश्वास में न पड़कर अपने आराध्य देव के प्रति अटूट श्रद्धा व विश्वास रखकर पूजा पाठ साधना आराधना करते हुवे निष्काम भक्ति करने की अपील कर कहा कि प्रबल विश्वास से ही भगवान की प्राप्ति होता है व बिना मांगे ऊपर वाला सबकुछ देता है उनके घर देर हो सकता है परन्तु अंधेर नही हो सकता अपने उद्बोधन के पूर्व उन्होंने छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के पूरे टीम के लोगो के साथ मिलकर युवा सरपंच को उनके 23 वें जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाएं देकर उज्वल भविष्य के लिए भगवान श्री शनि देव जी से प्रार्थना पूजा की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा जी रायपुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अदिति नेमसिंह बघमार शामिल होकर लोगो को संबोधित कर छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के द्वारा किये जा रहे नि:श्वार्थ भाव से सेवा कार्यो की सराहना करते हुवा संदीप वर्मा को युवावों के लिए प्रेरणास्रोत बताकर युवा सरपंच खूबदास वैष्णव को भविष्य में भी ऐसे ही श्रेष्ठ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दी। खूूबदास वैष्णव ने लोगो को ऐसे निरन्तर अच्छे कार्यो में सहयोग करते रहने की अपील कर कहा कि महिला समूहों का व मातृशक्तियो का इस मंदिर के निर्माण में विशेष सहयोग रहा उन्होंने उपस्थित अतिथियों सम्मेत सभी जनसमुदाय ग्रामवासियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गजेन्द्र वर्मा प्रदेश अध्यक्ष समिति, नेमसिंह बघमर, दुर्गेश साहू, तरुण साहू, महंत घृतलहरे, गपेन्द्र मानिकपुरी कोतवाल,डेकराम वर्मा,शिवरतन निर्मलकर,छेदन साहू पंच,पोषण वर्मा,मुकुंद साहू,सागर यादव,श्रीमती प्रमिला साहू पंच,जानकी वर्मा,सुनीता निमर्लकर,शोभा साहू,कमलेश बाई वैष्णव, राधा वर्मा,शशी यादव,गोमती वर्मा,देवंती साहू,हरीश वर्मा,टिकेश्वर वर्मा,रूपेंद्र वर्मा,कुणाल वर्मा,उमेश साहू,शुभम पैकरा,पुनीत वर्मा,भरत पटेल,श्रीराम साहू, हीरालाल साहू,खेलावन वर्मा,नमन वर्मा,पुराणिक साहू,सभेराम साहू, आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous Articleपंचायतों के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध
Next Article धर्म छुपाकर की शादी, सामने आई सच्चाई तो…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
