तिरुपति। आज आंध्रपदेश के तिरूपति में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन हुआ। बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डॉ. सिंह ने आंध्रप्रदेश भारतीय जनता पार्टी राज्य कार्यकारिणी जो तिरूपति में आयोजित है में सभी का अभिवादन किया तथा आंध्रप्रदेश में बीजेपी का पिछले 6 वर्षो के महत्वपूर्ण योगदान के बारे जानकारी दिये जैसे-आंध्रप्रदेश को मोदी सरकार की केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में महत्वपूर्ण आबंटन और महत्व प्राप्त हुआ। स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत चार शहरों को चयनित किया गया। एनआरईजीएस के तहत आंध्रप्रदेश को 2014 से 2019 की अवधि के दौरान दूसरा या तीसरा सबसे अधिक आबंटन प्राप्त हुआ। आंध्रप्रदेश में आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, आईआईएसइआर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, जनजातीय विश्व एआईआईएमएस (मंगलगिरि) आदि जैसे राष्ट्रीय महत्व के कई शैक्षणिक संस्थानों को मंजूरी दी गई है। व्यवहार्यता में कमी के बावजूद केन्द्र सरकार ने विशाखापट्टनम में रेलवे जोन स्थापित करने को मंजूरी दी। आंध्रप्रदेश के लिए किए गए सभी अच्छे कामों के बावजूद, बीजेपी 2016 से लगातार प्रदेश में राजनीतिक हमले झेल रही है। हमने प्रदेश के लिए जो काम किए हैं उसका भी श्रेय हमें नहीं दिया जाता है। वहीं तीव्रता से भाजपा के विरूद्ध नकारात्मकता फैलाई जा रही है। अब हम पर पोलावरम परियोजना के बजट के लिए 56000 करोड़ रूपय के बजाए 29000 करोड़ रूपए देने पर भी हमला किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जगन सरकार द्वारा कार्यभार संभालते ही पहले महीने से लोकलुभावन योजनाओं के कार्यान्वयन ने राज्य की वित्तीय हालत खस्ता कर दी है। जहां एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल के दौरान राज्य बड़े पैमाने पर लापरवाही, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनिश्चितता के संकट में था ही, वहीं अबकी मौजूदा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के बजाय, वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने राज्य की अर्थव्यवस्था को और भी बर्बाद कर दिया है। राज्य सरकार ने कई अलोकतांत्रिक और संवेदनहीन कार्य किए हैं जिसके लिए राज्य सरकार को कई बार उच्च न्यायालय द्वारा फटकार लगाया गया है। प्रदेश कार्यसमिति के बैठक कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सोमू वीर जी, प्रदेशाध्यक्ष, मुरलीधरन जी केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं आंध्रप्रदेश प्रभारी एस. दयाकर रेड्डी जिलाध्यक्ष तिरूपति मधुकर जी वाय. सत्य कुमार जी राष्ट्रीय सचिव किसान जागरण अभियान, सुनील व्ही. देवधर विष्णु वर्धन चन्द्र मौली उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version