बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। ये फिल्म 19 मार्च यानी कल थिएटरों में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है, जबकि 18 मार्च यानी आज इसके पेड प्रीव्यू रखी गई हैं। बता दें, रणवीर सिंह एक बार फिर ‘हमजा अली मजारी’ की लीड रोल में नजर आने वाले है, जिसको देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

सेंसर बोर्ड ने हिंसक और खौफनाक सीन्स को काटा

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड यानी CBFC ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। बता दें, ये स्पाई-थ्रिलर काफी रोमांचक और एक्शन से भरपूर है, लेकिन बोर्ड ने कुछ हिंसक और खौफनाक सीन्स को काटा और कम किया है। कुल मिलाकर 21 कट लगाए गए हैं और इनमें हथौड़े से सिर पर वार करने और आंखें फोड़ने जैसे कई भयानक सीन शामिल हैं, जिन्हें देख दर्शक परेशान हो सकते थे, इसी कारण से इन सीन्स को हटाया गया है ताकि ये ज्यादा हिंसक न लगे।

इतना ही नहीं, सेंसर बोर्ड ने गाली गलौज और कुछ आपत्तिजनक भाषा पर भी रोक लगाया है। साथ ही, कुछ शब्दो को म्यूट कर दिए हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि लाहौर जैसे कुछ नामों को बदलने या निकालने के आदेश भी दिए गए हैं। इसके अलावा फिल्म में पीएम के संदर्भ में यूज किए गए वीडियो फुटेज के लिए ऑफिशियली अनुमति भी मांगी गई है।

रनटाइम लगभग 3 घंटे 50 मिनट है और शुरुआत में एक डिस्क्लेमर होगा

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की लंबाई के बारे में पहले कहा जा रहा था कि ये फिल्म करीब 4 घंटे की हो सकती है, लेकिन अब इसके समय का खुलासा हो गया है। दरअसल, इस फिल्म का कुल रनटाइम लगभग 3 घंटे 50 मिनट है और शुरुआत में ही एक डिस्क्लेमर होगा जिसमें बताया जाएगा कि फिल्म में कुछ ऐसी सीन हैं जो दर्शकों को विचलित कर सकते हैं। साथ ही नशे, जानवर को ना मारने और ड्रग्स के उपयोग पर भी एक चेतावनी दी जाएगी, जिससे ये साबित होता है कि शूटिंग के दौरान किसी जानवर को कोई हानि नहीं पहुंचाई गई। अब बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार ही बचा है, जो दर्शकों के बीच सस्पेंस बनाए हुए है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version