ऑरा (Oura) ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी एंट्री कर ली है और कंपनी ने अपना लेटेस्ट स्मार्ट वियरेबल Oura Ring 4 लॉन्च कर दिया है. यह एक कॉम्पैक्ट हेल्थ ट्रैकर है, जो उंगली में पहनने वाली रिंग के रूप में आता है और कई एडवांस हेल्थ फीचर्स ऑफर करता है. यह डिवाइस 18 मार्च यानी आज से अमेज़न और क्रोमा पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

ऑरा रिंग 4 एक हल्का और कॉम्पैक्ट हेल्थ ट्रैकर है, जो 50 से ज्यादा हेल्थ और वेलनेस मेट्रिक्स को ट्रैक कर सकता है. इसमें स्लीप क्वालिटी, रिकवरी, डेली एक्टिविटी और बॉडी की ओवरऑल हेल्थ से जुड़ी जानकारी मिलती है. यह रिंग टाइटेनियम बॉडी के साथ आती है और एडवांस सेंसर और एल्गोरिद्म की मदद से यूजर को पर्सनलाइज्ड इनसाइट्स देती है.

खास बात यह है कि यह अलग-अलग स्किन टोन और फिंगर शेप के हिसाब से अपने डेटा को एडजस्ट करती है, जिससे ट्रैकिंग ज्यादा सटीक होती है. बैटरी की बात करें तो यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर करीब 8 दिन तक चल सकती है, हालांकि यह रिंग के साइज पर भी निर्भर करता है. इसके अलावा यह 100 मीटर तक वॉटर-रेसिस्टेंट है, जिससे इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी से पहना जा सकता है. यूजर्स इसे 12 से ज्यादा साइज और 6 कलर ऑप्शन- Silver, Black, Stealth, Brushed Silver, Gold और Rose Gold में खरीद सकते हैं.

Oura Ring 4 की कीमत और उपलब्धता
ऑरा रिंग 4 की भारत में शुरुआती कीमत ₹28,900 रखी गई है, जबकि प्रीमियम वेरिएंट की कीमत ₹39,900 तक जाती है.इसके साथ कंपनी ₹599 प्रति माह का मेंबरशिप प्लान भी ऑफर कर रही है, जिससे यूजर्स को डिटेल्ड हेल्थ इनसाइट्स और एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

स्लीप रिपोर्ट में क्या सामने आया?
लॉन्च के साथ कंपनी ने ‘India: The State of Sleep 2026’ रिपोर्ट भी जारी की, जिसमें बताया गया कि भारतीय लोग औसतन 6.5 घंटे ही सोते हैं, जो कि जरूरी 7-9 घंटे से कम है. रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की REM और डीप स्लीप भी कम हो रही है, जिसका असर मानसिक और इमोशनल हेल्थ पर पड़ सकता है. लेट नाइट लाइफस्टाइल, जल्दी उठने की आदत और लगातार डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल इसके मुख्य कारण बताए गए हैं.मोमोमोम

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version