पटना, शादी-विवाह में दोस्तों के बीच हंसी-मजाक और अनोखे गिफ्ट देने की परंपरा काफी पुरानी है। ऐसा ही एक मामला बिहार के रोहतास से सामने आया है, जहां एक दोस्त ने अपने मित्र की शादी में सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर मिठाई का डिब्बा भेंट किया। दूल्हे ने जैसे ही खुश होकर गिफ्ट बॉक्स खोला, उसके होश उड़ गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह पूरा मामला बिहार के रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड का है। यहां रहने वाले संजीत की शादी समारोह में उनके परिचित और रिश्तेदार उन्हें गिफ्ट दे रहे थे। इसी दौरान उनके एक दोस्त ने ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए।

संजीत ने अपने मित्र द्वारा दिए गए सरप्राइज गिफ्ट—मिठाई के डिब्बे—को जैसे ही खोला, उसमें जिंदा सांप देखकर वह घबरा गए और तुरंत डिब्बा फेंक दिया। यह अजीबोगरीब घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि बाद में लोगों को पता चला कि यह उनके दोस्त की मजाकिया हरकत थी।

सांप पकड़ना दोस्त की हॉबी

संजीत को सांप गिफ्ट करने वाला उसका दोस्त गौतम कुमार ‘स्नेक सिग्नेचर’ के नाम से जाना जाता है। उसे सांप पकड़ने का शौक है। अपने इसी शौक के चलते उसने गांव से एक सांप पकड़ा और उसे मिठाई के डिब्बे में रखकर दोस्त की शादी में गिफ्ट के तौर पर लेकर पहुंच गया।

इलाके में बन गया चर्चा का विषय

शादी-ब्याह में दोस्तों द्वारा मजाक या अनोखे गिफ्ट देने के कई उदाहरण मिलते हैं, लेकिन जिंदा सांप गिफ्ट करने की यह घटना अपने आप में बेहद अलग और चौंकाने वाली है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version