उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से प्रेम विवाह से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। अंतरजातीय प्रेम विवाह करना एक लड़की की जान पर बन आया। प्रेम विवाह के बाद भाईयों ने उसे भरोसे से बुलाया और फिर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की है। मैनपुरी की एक लड़की को अंतरजातीय प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया। उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। लड़की के भाई ने भरोसे में लेकर बहाना बनाकर उसे दिल्ली से मैनपुरी गांव बुला लिया और दो भाईयों की मदद से उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया। प्रेम विवाह करने वाले युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके दिल्ली पुलिस ने लड़की के एक भाई को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर शव की तलाश में दिल्ली पुलिस ने मैनपुरी पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से शव की तलाश में जेसीबी से खेत की खुदाई कराई। हालांकि, शव अभी बरामद नहीं हुआ है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version