रायपुर – राजधानी रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी रही।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version