US-ईरान युद्ध के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण प्रीमियम पेट्रोल महंगा हो गया है, जबकि नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 20 मार्च 2026 को HPCL के पावर पेट्रोल और IOCL के XP95 जैसे प्रीमियम ब्रांडेड पेट्रोल की कीमतों में 2.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू है। कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है, जो US-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में अस्थिरता से प्रभावित हो रहा है। क्रूड ऑयल की कीमतें हाल के हफ्तों में काफी बढ़ी हैं, जिसका सीधा असर प्रीमियम ईंधन पर पड़ा है।

जानें प्रीमियम पेट्रोल वेरिएंट की कीमतें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने प्रीमियम पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में लगभग 2.09 रुपये से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। इस बदलाव के साथ, पावर पेट्रोल और XP95 जैसे ब्रांडेड ईंधनों की कीमत लगभग 111.68 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर लगभग 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

रेगुलर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, रेगुलर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंताओं के बीच आम जनता को कुछ राहत मिली है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक कच्चे तेल के बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा

प्रीमियम पेट्रोल बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन अब यह महंगा पड़ रहा है। नई दिल्ली में इसकी कीमत अब लगभग 112.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है (पहले 107-110 के आसपास), मुंबई में 120.30 रुपये और चेन्नई में 117.30 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, सामान्य पेट्रोल दिल्ली में 94.77 रुपये/लीटर, मुंबई में 103.50 रुपये और चेन्नई में 100.80 रुपये पर स्थिर है। डीजल के दाम भी अपरिवर्तित हैं-दिल्ली में 87.67 रुपये, मुंबई में 90.03 रुपये।

जानकारों विशेषज्ञों का मानना है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा तो क्रूड की कीमतें और बढ़ सकती हैं, लेकिन फिलहाल सरकार ने सामान्य ईंधन पर कोई बोझ नहीं डाला है। उपभोक्ताओं को सलाह है कि प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें। भारत के लिए, जो अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का लगभग 90 प्रतिशत आयात करता है, इस तरह के घटनाक्रमों का ईंधन की कीमतों पर सीधा असर पड़ता है।

घरेलू LPG सिलेंडर और कमर्शियल के भी बढ़े दाम

आपको बता दें कि इजराइल और ईरान में की जंग के बीच भारत सरकार ने 7 मार्च को घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी थी। इस बढ़ोतरी के साथ अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है। वहीं, पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी। इसके साथ ही 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 115 रुपये बढ़ाकर 1883 रुपये कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version