गाजियाबाद: गाजियाबाद की एक हाई राइज सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूद कर 40 साल के ज्योतिषि राजवीर ने आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब राजवीर का फ्लैट खुलवाया तो घर में उनकी मां सतनाम की लाश कंबल में लिपटी मिली. हैरान करने वाली यह खबर गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र की है. जहां एक हाई राइज सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूद कर 40 साल के राजवीर ने आत्महत्या कर ली. मौके पर जब पुलिस पहुंची और ग्राउंड फ्लोर का उसका फ्लैट खुलवाया गया तो वहां कंबल में लिपटी मृतक की मां भी मृत मिली. आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत कई दिन पहले हुई है.

अब महिला की मौत नेचुरल है या बेटे ने उनकी हत्या कर सुसाइड किया है, यह वो सवाल है जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है. आत्महत्या करने वाले शख्स की पत्नी और बेटा अलग रहते हैं. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक दो दिन से अपनी पत्नी के पास नहीं गया था. 

महागुनपुरम हाई राइज सोसाइटी की घटना

मां-बेटे की रहस्यमयी मौत की यह घटना गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र की ये महागुनपुरम हाई राइज सोसाइटी की है. इसी में राजवीर अपनी मां सतनाम उम्र 70 साल के साथ ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट नंबर 28 में रहा करता था. राजवीर ने गुरुवार की दोपहर में 13वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी. स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 

मां की मौत नेचुरल या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

मौके पर जब पुलिस पहुंची और उन्होंने राजवीर के फ्लैट की तलाशी ली तो उसमें राजवीर की मां सतनाम भी मृत मिली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि यह गुत्थी अब बड़ी हो गई है कि सतनाम की हत्या कर कर राजवीर ने जान दी या सतनाम की मौत नेचुरल हुई है.

राजवीर ज्योतिषाचार्य था, पॉडकास्ट चैनल भी बनाया था

सोसाइटी के अध्यक्ष यशपाल यादव ने बताया कि राजवीर पिछले 5-6 साल से यहां रह रहा था। ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट 028 का मालिक राजवीर ही है। इस समय इस फ्लैट की कीमत करीबन 90 लाख से 1 करोड़ के आस-पास होगी। राजवीर हर महीने समय से सोसाइटी के मेन्टेनेंस का 6000 रुपए और बिजली का बिल देता था। वह पहले ज्योतिष से जुड़ा काम करता था। बाद में उसने पॉडकास्ट के लिए एक चैनल भी बनाया, लेकिन उसे वह लगातार चला नहीं पाया।

उन्होंने यह भी बताया कि राजवीर की सोसाइटी में सिर्फ 2-4 लोगों से ही बोल-चाल थी। वह ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करता था। उसकी मां भी कभी-कभार ही दिखाई देती थी। कई-कई महीनों तक नजर नहीं आती थी। उसकी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि वह यहां नहीं रहती थी और लोगों ने उसे कभी देखा भी नहीं। सोसाइटी में जगह-जगह कैमरे लगे हैं, लेकिन राजवीर सीढ़ियों से ऊपर गया था, इसलिए वह लिफ्ट के कैमरे में कैद नहीं हो पाया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version