वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व माना जाता है. सोते समय सिर और पैरों का सही दिशा में होना आवश्यक है. जिस प्रकार अच्छी सेहत के लिए पौष्टकि आहार लिया जाता है, उसी तरफ नियमित दिनचर्या के लिए सही तरीके से नींद लेना भी जरूरी है. कई लोग किसी भी दिशा में पैर और सिर करके सो जाते हैं, ऐसे में मानसिक परेशानी और अन्य नुकसान हो सकते हैं. आइए जानते हैं सोने से जुड़े वास्तु टिप्स. वास्तु के अनुसार उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोने से निगेटिविटी और स्ट्रेस बढ़ाता है. इसलिए हमेशा दक्षिण या पूर्व की ओर सिर करके ही सोना चाहिए. जबकि अविवाहित लड़कियों को सोने के लिए उत्तर-पश्चिम की दिशा का चुनाव करना चाहिए. उन्हें भूल कर भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं सोना चाहिए. विवाह योग्य लड़के-लड़कियों के लिए उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोना भी ठीक रहता है. घर के वायव्य कोण में विवाहित महिलाओं को नहीं सोना चाहिए. इस दिशा में सोने से वो अलग घर बसाने का सपना देखने लगती हैं. वास्तु के अनुसार कुंवारी कन्याओं को उत्तर-पश्चिम दिशा में सोना चाहिए, इससे विवाह का योग मजबूत होता है. सुबह-शाम कपूर जलाकर सभी कमरों में दिखाने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है. अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रोज शाम को कपूर जलाने से धन की वृद्धि होती है. घर के अंदर सोने के स्थान पर प्लास्टिक के फूल व पेड़-पौधे ना रखें, इससे दरिद्रता आती है. प्रत्येक पूर्णिमा के दिन घर की चौखट पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना शुभ माना जाता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version