बेंगलुरु। देश में संभावित गैस आपूर्ति संकट के बीच अमरीका से तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर एक मालवाहक जहाज़ रविवार सुबह न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर पहुंचा। बंदरगाह प्राधिकरण के अनुसार, सिंगापुर ध्वज वाला टैंकर ‘पाइक्सिस पायनियर’ सुबह करीब छह बजे बर्थ नंबर-13 पर लगा। यह 47,236 टन ग्रॉस टनेज वाला जहाज 14 फरवरी को टेक्सास के पोर्ट ऑफ नीदरलैंड से रवाना हुआ था। जहाज में एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के लिए 16,714 टन एलपीजी लदी हुई है और इसके सोमवार तड़के तक गैस की खेप उतारने के बाद जहाज रवाना होगा।

यह खेप ऐसे समय में पहुंची है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण भारत में आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है। बढ़ती मांग के मद्देनजर सरकार ने राज्यों को वाणिज्यिक एलपीजी का आवंटन 20 प्रतिशत बढ़ाकर प्राथमिक क्षेत्रों के लिए कुल आवंटन 50 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले ‘एक्वा टाइटन’ नामक जहाज, जो रूस का कच्चा तेल लेकर आया था, मैंगलोर तट पर पहुंचा था लेकिन आकार और अधिक कार्गो के कारण उसे तट से लगभग 18 समुद्री मील दूर लंगर डालना पड़ा था। ताजा एलपीजी आपूर्ति से अल्पावधि में राहत मिलने और प्रमुख क्षेत्रों में वितरण को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version