इन दिनों आदित्य धर के निर्देशन में बनीं धुरंधर: द रिवेंज काफी सुर्खियों में है। एक ओर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है, दूसरी तरफ बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स फिल्म की तारीफों के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन से लेकर महेश बाबू और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की जमकर तारीफें हो रही है। 

इसके बाद कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया है जो आदित्य धर की ‘पीक डिटेलिंग’ से हैरान हो गए हैं। धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद आदित्य धर अपनी ‘पीक डिटेलिंग’ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहे। जिसके बाद ऋषभ शेट्टी ने भी उनकी पीक डिटेलिंग से हैरान रहे। उन्होंने एक्स पर हैंडल पर धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए फिल्म के बारे में अपना रिएक्शन दिया है।

ऋषभ शेट्टी ने धुरंधर 2 का किया रिव्यू

ऋषभ शेट्टी ने अपने शब्दों में फिल्म की जमकर सराहना करते हुए कहा कि “धुरंधर: द रिवेंज” का शुरुआती दृश्य ही दर्शकों को बांध लेता है और पूरी फिल्म के दौरान उनकी पकड़ बनाए रखता है। उन्होंने बताया कि फिल्म का हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े जैसा प्रभाव पैदा करता है। उनके मुताबिक, यह महज एक सीक्वल नहीं बल्कि एक मजबूत संदेश देने वाली फिल्म है। उन्होंने कहानी को दमदार बताते हुए खासतौर पर आदित्य धर की बारीकियों पर की गई मेहनत की तारीफ की और कहा कि उन्हें इसकी डिटेलिंग बेहद पसंद आई।

ऋषभ शेट्टी ने धुरंधर 2 की स्टार कास्ट की भी तारीफ की। उन्होंने अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अर्जुन रामपाल सहित सितारों की परफॉर्मेंस को बेहतरीन बताया है। 

रवि तेजा का धुरंधर 2 पर पोस्ट 

ऋषभ शेट्टी समेत रवि तेजा ने भी धुरंधर 2 की तारीफें की है।  रवि ने एक्स हैंडल पर लिखा, “धुरंधर: द रिवेंज देखना एक जबरदस्त अनुभव रहा। रणवीर सिंह स्क्रीन पर एकदम आग लगा रहे हैं। कास्ट और क्रू के हर सदस्य ने स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। राकेश बेदी जी का खास जिक्र करना चाहूंगा, उन्होंने बहुत शानदार अभिनय किया है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version