Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के केरकी गांव में एक बुजुर्ग की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान केरकी गांव निवासी राजदेव पासवान के रूप में हुई है। पुलिस को प्राथमिक जांच में इस हत्या के पीछे ओझा-गुणी (जादू-टोना) का विवाद होने का संदेह है। 

पुलिस सूत्रों से बताया कि, राजदेव पासवान अपनी पत्नी के साथ रविवार को माड़न पंचायत स्थित जंगल में महुआ चुनने गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी नाश्ता लेने के लिए घर लौट आईं। जब वह वापस जंगल पहुंचीं, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि उनके पति खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पास जाकर देखने पर पता चला कि राजदेव पासवान को गोली मारी गई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 

घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने जंगल के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया। एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला ओझा-गुणी यानी तंत्र-मंत्र से जुड़ा विवाद लग रहा है। 

इलाके में तनाव की स्थिति
मृतक के परिजनों ने अपने ही गोटिया (नजदीकी रिश्तेदारों) पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है और अन्य संभावित कारणों की भी तलाश कर रही है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version