रायपुर। ‘बात हे अभिमान के, छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान केÓ स्लोगन को धरातल पर उतारते हुए नॉर्थ अमेरिका में छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के संगठन नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के सदस्यों ने भी बड़े ही जोश और उमंग के साथ रन विथ छत्तीसगढ़ वर्चुअल मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आज प्रदेश भर में वर्चुअल मैराथन आयोजित की गई। इस मैराथन में न सिर्फ छत्तीसगढ़ के लाखों बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने एकजुटता दर्शाने के लिए भारी संख्या में अपनी सहभागिता की अपितु रन विथ छत्तीसगढ़ की सतरंगी छटा सात समंदर पार शिकागो नॉर्थ अमेरिका में भी खिलकर सामने आई। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version