केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होंगी। चुनावी माहौल के बीच चुनाव आयोग के एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, EC के नाम से जारी एक पत्र में बीजेपी की मुहर होने का मामला सामने आया है। इसके बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा है। CPI (M) ने ईसी की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, तो AAP ने चुनाव आयोग को बीजेपी का क्लर्क बता दिया। हालांकि इसके बाद EC की ओर से स्पष्टीकरण भी जारी हुआ है।

क्या बोला चुनाव आयोग

पूरे मामले में चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए इसे एक चूक बताया है। आयोग ने बताया कि BJP की केरल यूनिट ने 2019 के दिशा-निर्देशों पर स्पष्टीकरण मांगा था। इस दौरान पार्टी ने जो दस्तावेज दिया, उस पर उसकी मुहर लगी हुई थी, ऑफिस की गलती से वही दस्तावेज अन्य पार्टियों को भी भेज दिया गया। आयोग ने कहा कि यह पूरी तरह से एक क्लेरिकल एरर था, जिसे तुरंत पहचानकर ठीक कर लिया गया।

दस्तावेज वापस लेने का आदेश किया जारी

वहीं 21 मार्च को डिप्टी CEO ने गलत दस्तावेज वापस लेने का आदेश जारी किया। साथ ही सभी राजनीतिक दलों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को सुधार की जानकारी दी गई। 

चुनाव आयोग ने की अपील

चुनाव आयोग ने जनता और मीडिया से अपील की है कि इस गलती को लेकर भ्रामक खबरें न फैलाएं। आयोग ने यह भी दोहराया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और बाहरी प्रभाव से मुक्त है।

CPI (M) ने EVM छेड़छाड़ का किया जिक्र

19 मार्च 2019 के एक दिशा-निर्देश से जुड़ा एक दस्तावेज राजनीतिक दलों को भेजा गया था। इस दस्तावेज पर BJP की मुहर लगी हुई थी। केरल में CPI(M) ने इस पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर एक ही राजनीतिक शक्ति का प्रभाव है। CPI(M) ने अपने पोस्ट में कहा कि क्या BJP ने अब सभी दिखावे छोड़ दिए हैं? ऐसा लगता है कि एक ही शक्ति केंद्र चुनाव आयोग और BJP दोनों को नियंत्रित कर रहा है। साथ ही पार्टी ने पुराने EVM छेड़छाड़ के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे बटन कोई भी दबाओ, कमल ही आता है—वैसा ही यह भी एक ‘संयोग’ है।

AAP ने भी साधा निशाना

आम आदमी पार्टी ने भी एक्स पर लेटर जारी करते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा। AAP ने लिखा कि चुनाव आयोग बीजेपी का क्लर्क है। केरल में चुनाव आयोग ने एक पत्र सामने आया है, जिस पर BJP की मुहर लगी हुई है। जब इस मामले ने तूल पकड़ा तब चुनाव आयोग ने कहा कि यह एक ‘क्लेरिकल एरर’ था। 

AAP ने पूछे सवाल

पोस्ट में आम आदमी पार्टी ने कुछ सवाल भी पूछे-

  • चुनाव आयोग के दफ्तर में BJP की मुहर क्या कर रही थी?
  • या फिर, चुनाव आयोग का काम BJP के दफ्तर से चलता है?
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version