रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज का प्रतिष्ठा पूर्ण वार्षिक आयोजन कुर्मी संझा 27 दिसंबर 2020 रविवार को चंद्राकर हॉस्टल सुंदर नगर डंगनिया रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कुर्मी संझा 19 वें वार्षिक आयोजन के लिए समीक्षा बैठक मुख्यालय बैस भवन रायपुर में आयोजित की गई। इसे पूरन सिंह बैस प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज ने संबोधित किया। कुर्मी संझा कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों के कार्य दायित्व एवं तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की 7 कार्यक्रम में जरूरी जानकारी एवं दिशा निर्देश संयोजक डॉ मुक्ति बैस ने दिया। पूरन बैस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में समाज के ज्वलंत एवं समसामयिक विषयों- स्वरोजगार के अवसरों और महामारी के इस संकट काल में समाज की एकता और चुनौतियों पर विद्वान बुद्धिजीवियों का प्रेरक वक्तव्य होंगे। जिसमें प्रमुख रुप से सहकारिता विषय पर प्रीतपाल बेलचंदन, सामाजिक राजनीति में डॉ.राजेंद्र हरमुख, सामाजिक न्याय प्रणाली में ललित बघेल, कृषि रोजगार में शालिक राम वर्मा, स्वरोजगार में लोकेश परगनिहा, कुर्मी संझा में मोरध्वज चंद्राकर, संयुक्त परिवार पर सरस्वती वर्मा, गृह लक्ष्मी बेटी विषय पर विजेंद्र वर्मा, चंद्रनाहूं कुर्मी समाज के विकास के भावी योजनाएं पर अश्वनी चंद्राकर और मनवा समाज के क्रांतिकारी सुधार विषय पर डॉ रामकुमार सिरमौर का उद्बोधन होगा। कुर्मी संझा आयोजन के संयोजक डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल के विषम परिस्थितियों में विवाह योग्य युवक युवती परिचय पुस्तक मिलन के 17 वॉ अंक का विमोचन किया जाएगा। मिलन पत्रिका में लगभग दो हजार वैवाहिक परिचय एवं फोटोग्राफ्स प्रकाशित किए जा रहे हैं। बैठक में कुर्मी समाज के प्रमुख पदाधिकारी ललित काकडे, पीयूष बैस, महेंद्र कश्यप, प्रीति टिकरिहा, भक्त भूषण चंद्रवंशी जिलाध्यक्ष, पदमा चंद्राकर, बुलाकी वर्मा, डॉ जीके देशमुख, भारत लाल वर्मा, शंकर वर्मा पार्थ, चमन चंद्राकर, कविता कुंदन वर्मा, राजेश्वरी चंद्रवंशी, मंजू धुरंधर, मनीषा चंद्राकर, पुष्प लता बिजोरा, प्रीति परगनिहा, गगन बैस, अमेरिका वर्मा, सरिता बघेल, पद्मिनी वर्मा आदि उपस्थित थे। यह जानकारी कुर्मी समाज के प्रदेश प्रचार सचिव प्रशांत चंद्राकर ने दी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version