बेंगलुरू- कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण स्थित एक मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर ने भरी कक्षा में एक MBBS छात्रा को ‘आई लव यू’ बोल दिया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।छात्रों ने कक्षा के बाहर प्रोफेसर को पकड़कर धुनाई कर दी। उनको चप्पल और लात-घूसों से पीटा गया।

घटना नेलमंगला के पास टी बेगुर स्थित श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर की बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद नाम के एक प्रोफेसर ने कक्षा के बीच में एक छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया।वीडियो में प्रोफेसर बोलते दिख रहे हैं, “मैं अपने बैच की सबसे महत्वपूर्ण लड़कियों में से एक को शादी का प्रस्ताव देना चाहता हूं। और इसके बाद वह छात्रा का नाम लेते हैं।इसके तुरंत बाद छात्रा प्रोफेसर के सामने आपत्ति जताती है और कहती है कि वह प्रधानाचार्य के सामने यह बात कहें।प्रोफेसर ने कहा- तुमने मुझे मोहम्मद कहा थाइसके बाद प्रोफेसर कहते हैं, “तुमने मुझे शादी का प्रस्ताव क्यों दिया?”छात्रा ने कहा, “मैंने कब शादी का प्रस्ताव रखा था?” इस पर प्रोफेसर ने कहा, “क्या तुमने ‘आई लव यू’ नहीं कहा था? क्या तुमने मुझे मोहम्मद नहीं कहा था।”इसके बाद प्रोफेसर कक्षा से बाहर निकल गए। तब छात्रा ने अपने सहपाठियों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में प्रोफेसर पर हमला कर दिया।उन्हें प्रोफेसर को पीटते और चप्पलों से मारते हुए देखा गया।

प्रोफेसर ने जाते समय छात्रा से कहा कि वे उससे अगले दिन बात करेंगे और साथ ही दूसरे छात्रों से चॉकलेट लेने को कहा। यह भी पता चला है कि प्रोफेसर चॉकलेट से भरा एक कार्टन बॉक्स अपने साथ लाए थे और उन्होंने किसी व्यक्ति को छात्रों के बीच वे चॉकलेट बांटने के लिए कहा था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version