रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त जनसंपर्क, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (संवाद), संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में पदस्थापना के लिए राज्य से कार्यमुक्त कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में समन्वय और प्रभावी संचालन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

