रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 दिसम्बर को सूरजपुर तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे रायपुर लौटेंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.40 बजे सूरजपुर के नया बस स्टैण्ड का लोकार्पण करेंगे। वे इसके पश्चात् सूरजपुर में गढ़कलेवा का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल पूर्वान्ह 11 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सकरी पहुंचेंगे। वे वहां आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर वापस आएंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version