29 मार्च से केतु का गोचर एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है, जब यह मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्य, आध्यात्म और भ्रम का कारक माना जाता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर गहराई से पड़ता है। इस बार खास बात यह है कि मघा नक्षत्र का स्वामी स्वयं केतु है, जिससे इसका असर और भी अधिक तीव्र हो जाएगा। 5 दिसंबर तक चलने वाला यह गोचर कुछ राशियों के लिए करियर और मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव ला सकता है। ऐसे में इस अवधि के दौरान सतर्क रहना और सोच-समझकर फैसले लेना बेहद जरूरी होगा।

कन्या राशि- संभलकर चलने का समय

कन्या राशि वालों के लिए यह समय थोड़ी सतर्कता की मांग करती है। नए लोगों से जुड़ते समय सोच-समझकर कदम उठाएं, क्योंकि हर कोई आपके हित में हो यह जरूरी नहीं। आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है।नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी और मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ी परेशानी बन सकती हैं।स्वास्थ्य भी बीच-बीच में परेशान कर सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। व्यापार में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए खुद को संतुलित रखना जरूरी होगा।

धनु राशि- बढ़ सकता है तनाव और खर्च

धनु राशि वालों को इस दौरान विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। धन से जुड़े मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। अचानक खर्च बढ़ने के योग हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।अभी निवेश या किसी नए काम की शुरुआत टालना ही समझदारी होगी। छात्रों को पढ़ाई में रुकावटें महसूस हो सकती हैं और गुरुजनों से बात करते समय भी भ्रम की स्थिति बन सकती है।अहंकार के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है, इसलिए व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। किसी भी लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

मीन राशि- धैर्य ही बनेगा सबसे बड़ा सहारा

मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। कामों में रुकावटें आ सकती हैं और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी देरी या परेशानी संभव है।पुरानी बातों का बोझ मन को विचलित कर सकता है और करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की संभावना है। ऐसे में मन अशांत रह सकता है। इस समय अनावश्यक यात्रा से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें। निवेश में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।कला या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी थोड़ा ठहराव महसूस हो सकता है, जिससे मन निराश हो सकता है।

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version