मुंबई। देश में फैली कोरोना महामारी ने साल 2020 को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। वहीं बॉलीवुड में हुई मौतों की वजह से भी ये साल काफी मनहूस साबित हुआ। इसके बाद लोगों समेत बॉलीवुड स्टार्स को भी अब 2021 के आने का बेसब्री से इंतजार है। बिग बी ने पोस्ट कर 2021 के बेहतर होने की कामना की है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने 2021 के सकुशल आगमन की कामना की है। एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें नींबू मिर्ची के साथ 2021 लिखा नजर आ रहा है। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा है,’दो हजार बीस के अंत पर, अब कुछ ही दिन तो बाकी है। नजर ना लगे, इक्कीस वाली टंगड़ी पर भईया, नीबु मिर्ची टांग दे !!! दरअसल नींबू मिर्च बुरी नजर से बचाने के काम में आता है। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बिग बी के इस पोस्ट को अबतक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं फैंस कमेंट सेक्शन में हार्ट वाले इमोजी भी बना रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन पीरियड अपनी फैमिली के साथ बिताया था। एक्टर के साथ-साथ ऐश्वर्या और जूनियर बच्चन अभिषेक समेत अराध्या भी कोरोना पॉजिटीव निकली थीं। जिसके बाद पूरे परिवार ने कोरोना को मात देकर इस पर जीत हासिल की। वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार को आखिरी बार फिल्म गुलाबो सिताबो में देखा गया था। इसके बाद वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। बिग बी की पाइपलाइन में चेहेरे और झुंड जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version