रोहतक : रोहतक जिले में युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। गर्दन से ऊपर का हिस्सा बुरी हालत में मिला है। सिर से बाल उखाड़कर खाल भी खींची गई है। उसकी आंख भी गायब मिली है। पूरे चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। आशंका जताई है कि तेजधार हथियार से युवक की गर्दन काटी गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमर के आधे हिस्से में गहरे कट मिले हैं।

2 दिन पहले लापता हुआ युवक

जानकारी के मुताबित महम ब्लॉक के फरमाणा गांव का रहने वाला मोहित 2 दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों का कहना है कि मोहित पड़ोस में ही एक शादी में गया था, लेकिन शाम तक भी घर नहीं लौटा। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस में इसकी शिकायत दी। महम ब्लॉक के फरमाणा गांव में सुबह करीब 8 बजे गेंहू के खेत में मोहित का शव मिला। सुबह जब ग्रामीण खेत में पहुंचे तो उसका शव दिखाई दिया। हालांकि आसपास से अभी कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। उसके धड़ के पास ही कटा हुआ सिर पड़ा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version