वॉशिंगटन। अमरीकी रक्षा विभाग ईरान में कई हफ़्तों तक चलने वाले ज़मीनी अभियान की तैयारी कर रहा है। वॉशिंगटन पोस्ट ने अमरीकी अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।’ अख़बार के अनुसार किसी भी संभावित ज़मीनी अभियान में विशेष ऑपरेशन बलों और पारंपरिक पैदल सेना इकाइयों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई शामिल होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंटागन की उन योजनाओं में से किसी को मंज़ूरी देंगे। इससे पहले, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने पश्विम एशिया में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली के पहुंचने की घोषणा की थी।

ल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू किए, जिससे काफी जान माल का नुकसान हुआ। ईरान इज़रायली क्षेत्र के साथ ही पश्चिम एशिया में अमरीकी सैन्य लक्ष्यों पर जवाबी हमले कर रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version