आयकर विभाग ने कथित कर चोरी को लेकर चेन्नई से संचालित एक प्रमुख व्यापारिक समूह के परिसर में नौ दिसंबर को खोज और जब्ती अभियान चलाया। यह छापेमारी चेन्नई, त्रिची, कोयंबटूर, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मुंबई में स्थित 60 परिसरों में की गई। इसकी जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने दी है। सीबीडीटी ने बताया, आयकर विभाग ने 700 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पता लगाया है। छापेमारी के दौरान 23 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी भी जब्त की गई है। इसके अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर 110 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति भी बरामद हुई है।
