गुरुग्राम: दिल्‍ली से सटे गुरुग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार THAR कार का कहर देखने को मिला है. पटौदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लोकरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां पैदल जा रहे एक व्यक्ति और उसके दो नातियों को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी. टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. 

पलक झपकते ही 3 जिंदगियां खत्‍म

लोकरा गांव के पास हुआ हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है. वीडियो दिखाई दे रहा है कि सुभाष अपने दोनों नातियों के साथ एक सुनसान सड़क से आ रहे हैं. इस बीच वह पेशाब करने के लिए सड़क के किनारे रुकते हैं. इसके बाद वह घर की तरफ चलने लगते हैं, इतने में ही एक तेज रफ्तार थार कार आती है. कार इन तीनों को पलक झपकते ही कुचलते हुए निकल जाती है. कार ने जब सुभाष और उनके नातियों को टक्‍कर मारी, तो वह सड़क के किनारे चल रहे थे. लेकिन कार पर शायद ड्राइवर का कंट्रोल नहीं था. इसलिए कार ने सड़क के किनारे चल रहे, तीन लोगों को कुचल दिया. 

नाना के घर रहने आए थे इशांत और जैद 

दिल्‍ली पुलिस को दी शिकायत में गांव खोड़ निवासी सलीम ने बताया कि वह लोकरा रोड के पास अपने प्लॉट में रहता है, जबकि उसका भाई सुभाष (60) गांव में रहता था. छुट्टियों के चलते सुभाष के नाती इशांत उर्फ सुल्तान (10) और जैद खान (8), जो भिवाड़ी के मिलकपुर गुर्जर गांव के रहने वाले हैं. वे अपने नाना के पास आए हुए थे. शुक्रवार रात सुभाष दोनों बच्चों को लेकर सलीम के घर आया था. रात करीब साढ़े दस बजे जब वह दोनों बच्चों के साथ वापस घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी.

THAR छोड़कर मौके से भागा दीपांशु गिरफ्तार 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुभाष और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर अपनी थार गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान दीपांशु (25), निवासी गांव गोरियावास, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है. पुलिस ने थार गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version