भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था. अब वह आईपीएल में ही टी20 फॉर्मेट में खेलते दिखते हैं. किंग कोहली टेस्ट फॉर्मेट को भी अलविदा कह चुके हैं. वह अब भारत के लिए सिर्फ वनडे मैच ही खेलते हैं. हालांकि, शनिवार को जब आईपीएल 2026 के पहले मैच में वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दमदार पारी खेले तो हर कोई दंग रह गया. 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने सिर्फ 38 गेंद में नाबाद 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. आरसीबी की जीत के बाद किंग कोहली ने कहा कि ब्रेक से उन्हें तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली. हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 201 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

आरसीबी को जीत दिलाने के बाद क्या बोले विराट कोहली?

विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, “वापिस यहां आकर अच्छा लग रहा है. आखिरी मैच मैंने पिछले साल आईपीएल फाइनल खेला था, लेकिन हाल ही में वनडे सीरीज में जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मुझे लय हासिल करने में मदद मिली. मैं वो शॉट्स नहीं खेल रहा था जो आम तौर पर नहीं खेलता. मुझे पता है कि मैं लय में हूं और मैंने फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है तो प्रदर्शन अच्छा ही रहेगा. हमारे पास अच्छी शुरूआत का मौका था और हमने वही किया.”

सिर्फ एक फॉर्मेट खेलने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “पिछले 15 साल से जिस तरह का कार्यक्रम रहा है और हमने जितनी क्रिकेट खेली है, मेरे लिये तैयारी की कमी की बजाय जरूरत से ज्यादा खेलने की थकान का जोखिम अधिक रहा है. इसलिये इन ब्रेक से तरोताजा होकर लौटने में काफी मदद मिली  है. जब भी मैं खेलने आता हूं तो 120 प्रतिशत देने की कोशिश रहती है. कभी तैयारी के बिना नहीं आता. अतिरिक्त विश्राम से मुझे मानसिक रूप से तरोताजा होने में मदद मिली. अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलते हैं तो टीम के लिये योगदान दे सकते हैं और यही हर खिलाड़ी करना चाहता है.”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version