चेन्नेई: अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। विजय खुद तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि वो त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उन्होंने तमिलागा वेत्री कझगम के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी के महासचिव एन. आनंद टी नगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, कोषाध्यक्ष वेंकट रमणन मायलापुर से और आधव अर्जुन विल्लीवाक्कम से चुनाव लड़ेंगे।

टीवीके और डीएमके के बीच मुकाबला: विजय

विजय ने कहा कि हमने उन लोगों को चुना है जो जनता के साथ खड़े रहेंगे। टीवीके प्रमुख विजय ने युवाओं के लिए ‘गारंटी’ की घोषणा की। तमिलनाडु को नशामुक्त बनाने के लिए कदम उठाने एवं बिना गारंटी के ऋण देने का वादा किया। विजय ने कहा कि द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन सिर्फ एक जोड़तोड़ है। तमिलनाडु में टीवीके के जन गठबंधन और ‘स्टालिन सर गठबंधन’ के बीच मुकाबला है।

स्टालिन के खिलाफ किसे मैदान में उतारा

विजय ने कहा कि हमारे विधायकों को लूटपाट और अवैध खनन का या उन पत्रकारों पर हमला करने का अनुभव नहीं होना चाहिए जो उनसे सवाल पूछते हैं। डीएमके के एक उम्मीदवार पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वह जेल गया और फिर वापस आ गया। आप सब सोचिए कि वह कौन है। टीवीके के वीएस बाबू कोलाथुर में डीएमके नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भिड़ेंगे। विजय ने टीवीके में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता सेल्वम को चेपॉक में उपमुख्यमंत्री और एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए चुना है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version