17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी मां को 118 बार चाकू से गोदा जिससे में उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना इंग्लैंड के हैंपशायर की है। बेटे रोवन थॉम्पसन ने मां जोआना थॉम्पसन पर तब हमला किया जब वह सुबह-सुबह टहलकर वापस घर लौटी थीं। वहीं, घटना के तीन महीने बाद कस्टडी में रहने के दौरान ही रोवन की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 50 साल की जोआना को पहले गला दबाकर अचेत कर दिया गया था। इसके बाद उसके ऊपर कई चाकुओं से हमले किए गए। यह घटना पिछले साल जुलाई की है, लेकिन इसी हफ्ते सुनवाई के दौरान हादसे से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक हुई है। सुनवाई के दौरान यह भी पता चला है कि रोवन, पिता के साथ अलग जगह पर रहा था और मां से मुलाकात के लिए आया था.रोवन ने मां की हत्या के बाद जब पुलिस को कॉल किया तो पूरी तरह शांत था और सामान्य आवाज में उसने जानकारी दी-मैंने अभी अभी अपनी मां को मार दिया है. मैंने उसका गला दबाया और फिर कई चाकुओं से हमला किया. रोवन को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अफसर ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वह लड़का बिल्कुल शांत था और ऐसा लग रहा था जैसे वह अपनी बिल्ली को लेकर अधिक चिंतित है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि रोवन को पहले मानसिक समस्याओं की वजह से मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था और घटना से पहले की रात मां से उसकी बहस भी हुई थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version