‘जल ही जीवन है’ ये बात तो आपने कई बार सुनी-पढ़ी होगी. पानी के बिना कोई भी जीवित नहीं रह सकता है. शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है, लेकिन पानी पीने के तरीके को भी जानना जरूरी है. आप कब, कितनी मात्रा में और किस चीज में पानी पीते हैं, इसका भी सेहत पर काफी असर पड़ता है. घर से बाहर जाना हो या घर पर ही हों, कुछ लोग तांबे या स्टील के बॉटल में पानी पीते हैं. लेकिन, ये भी जानना जरूरी है कि किस बर्तन में पानी पीना सही होता है. क्या तांबे के बोतल में रखा पानी पीना अधिक फायदेमंद है या फिर स्टील के, ये एक बार जरूर जान लें…

पानी पीने के लिए तांबे या स्टील की बोतल में कौन बेहतर? 

  • विशेषज्ञों के अनुसार, आप जिस भी तरह के बॉटल में पानी पीते हैं, उसका भी सेहत पर पॉजिटिव और नेगेटिव असर पड़ता है. यदि आप प्लास्टिक की बोतल में पानी पीते हैं तो ये आदत आज ही छोड़ दें. प्लास्टिक का इस्तेमाल सेहत के लिए अनहेल्दी और खतरनाक होता है. यदि आप तांबे और स्टील की बोतलों में पानी पीते हैं, तो ये दोनों ही विकल्प सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन उनके गुण और लाभ अलग-अलग हैं.
  • आयुर्वेद के अनुसार, तांबे की बोतल में प्राकृतिक एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं. वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, जब आप तांबे की बोतल में पानी को कुछ घंटे रखते हैं और फिर पीते हैं तो तांबे के सूक्ष्म तत्वों को पानी सोख लेता है. इससे पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है.
  • जब आप तांबे के बोतल में पानी पीते हैं तो पाचन क्रिया तेज होती है. थायरॉइड रोग कंट्रोल में रह सकता है. तांबे के तत्व शरीर में जरूरी एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो भोजन को जल्दी, सही तरीके से पचाने में मदद करते हैं.
  • हालांकि, तांबे के बोतल को रेगुलर साफ करना चाहिए. इसे आप नींबू, नमक या सिरके वाले घोल का उपयोग कर साफ कर सकते हैं. जब बोतल को साफ कर लें तो इसे अच्छी तरह से धो लें.
  • कुछ लोग स्टील की बोतल में पानी पीते हैं. स्टील की बोतल काफी टिकाऊ, मजबूत और साफ-सफाई करने में आसान भी होती है. स्टील की बोतलों में कोई हानिकारक रसायन या गंध नहीं आती. इसमें पानी देर तक सही रहता है, पानी का तापमान भी ठंडा या गर्म रहता है.
  • स्टील की बोतल को साफ करने के लिए आप नॉर्मल बर्तन धोने वाले लिक्विड वॉश से भी धो सकते हैं. साथ ही साबुन और पानी से भी धो सकते हैं. अंदर की तरफ रगड़ने के लिए एक ब्रश ले सकते हैं.
  • कुछ लोगों को स्टील और तांबे की बोतल से ज्यादा सुंदर कांच की बोतलें लगती हैं. इसमें पानी पीना भी हेल्दी ऑप्शन है. यदि आपको हानिकारक केमिकल्स से परेशानी होती है, तो आप अपने लिए कांच की बोलत खरीद सकते हैं. दरअसल, कांच को बनाने के लिए किसी भी तरह के कोई केमिकल तत्व का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

( Disclaimerइस खबर में दी गई स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, सामान्य जानकारियों पर आधारित है, इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें.)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version