रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में 7 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली बनाई जाएगी। यह रंगोली 100 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी होगी। आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने बताया कि विशाल रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है। आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा भी शामिल होंगी। इस रंगोली को आमजन 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से देख सकेंगे।
भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ का विकास रंगों में होंगे प्रदर्शित, 7 हजार वर्गफुट की बनेगी विशाल रंगोली
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
