जयपुर – रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा के फोटोशूट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस फोटोशूट में एक हाथी को गुलाबी रंग में रंगा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. जहां कुछ लोग इसकी सुंदरता और क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे पशु क्रूरता से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं. बताया गया कि जूलिया ने जयपुर में 6 हफ्ते बिताकर यह प्रोजेक्ट तैयार किया, जिसे पिंक सिटी से प्रेरणा मिली. हेरिटेज गेट के सामने मॉडल यशस्वी के साथ गुलाबी हाथी के साथ यह शूट किया गया. फोटोग्राफर का दावा है कि हाथी पर लगाया गया रंग ऑर्गेनिक और लोकल था, जो त्योहारों में भी इस्तेमाल होता है. हाथी मालिक शादिक खान के अनुसार, ‘चंचल’ नाम के हाथी पर केवल 10 मिनट के लिए कच्चा गुलाल लगाया गया और तुरंत बाद पानी से साफ कर दिया गया. हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष बल्लू खान ने भी कहा कि केवल आधी बॉडी पर ही रंग लगाया गया था.इस बीच सामने आया कि हाथी ‘चंचल’ का फरवरी में निधन हो चुका है. मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल, लोग बोले- ये जुल्म है

तस्वीरें वायरल होते ही यूजर्स ने जूलिया की क्लास लगा दी. लोगों का कहना है कि महज कुछ लाइक्स और इंस्टाग्राम की चमक-धमक के लिए एक बेजुबान जानवर को ‘प्रॉप’ की तरह इस्तेमाल करना सरासर गलत है. हालांकि, जूलिया ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ ‘ऑर्गेनिक’ रंगों का इस्तेमाल किया है, जो हाथी के लिए पूरी तरह महफूज हैं, लेकिन जनता इस दलील को मानने को तैयार नहीं है. लोगों का कहना है कि आज के दौर में जब एआई (AI) सब कुछ कर सकता है, तो जानवर को ये तकलीफ देने की क्या जरूरत थी?

फोटोग्राफर की सफाई और जनता का गुस्सा

यह मामला सिर्फ एक फोटो का नहीं है, बल्कि जानवरों के हक और क्रिएटिव आजादी के बीच की बहस का है. जयपुर के कई एलिफेंट फार्म्स के चक्कर काटने और कड़ी मशक्कत के बाद जूलिया को ये शूट करने का मौका मिला था, पर अब वे कानूनी और नैतिक सवालों के घेरे में हैं. क्या एक आर्टिस्ट को अपनी कल्पना को सच करने के लिए किसी जानवर की कुदरती पहचान से छेड़छाड़ करनी चाहिए? यह सवाल अब हर तरफ गूंज रहा है. कला खूबसूरत होनी चाहिए, लेकिन किसी की तकलीफ की कीमत पर नहीं. जूलिया का ये ‘गुलाबी हाथी’ वाला आईडिया उन्हें भारी पड़ता दिख रहा है, फिलहाल तो जयपुर की गलियों से लेकर इंटरनेट के गलियारों तक इसी फोटोशूट की चर्चा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version