कोलकाता : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में ट्रांसफर किए हैं। कहा जा रहा है कि यह निर्वाचन आयोग का एक दिन में किए गए ट्रांसफर में से सबसे बड़ा फेरबदल है। आयोग ने बंगाल के 173 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं, इनमें कोलकाता के 31 पुलिस स्टेशनों के अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा 83 ब्लॉक विकास अधिकारियों (BDOs) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (AROs) का तबादला किया गया है। BDOs सहायक रिटर्निंग अधिकारी के तौर पर भी काम करते हैं।

भवानीपुर और नंदीग्राम पुलिस स्टेशनों के OC (प्रभारी अधिकारी) भी बदल दिए गए हैं। यह कदम कलकत्ता हाई कोर्ट में चल रही उन सुनवाईयों के बीच उठाया गया है। जिनमें एक जनहित याचिका (PIL) के ज़रिए 60 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों के पहले किए गए बड़े पैमाने पर तबादलों को चुनौती दी गई है। जिनमें मुख्य सचिव, गृह सचिव और DGP शामिल हैं।

नंदीग्राम और भबानीपुर में भी फेरबदल

कोलकाता के भबानीपुरऔर पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकारियों का भी तबादला किया गया। कूचबिहार, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों के आईसी और ओसी के रूप में कार्यरत निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का भी तबादला किया गया है।

बंगाल में कहां-किसे मिली तैनाती?

कोलकाता में, STF इंस्पेक्टर सौमित्र बसु भबानीपुर के नए OC होंगे। पार्क स्ट्रीट के नए OC निरुपम नाथ होंगे, और जोड़ासांको के OC सुशांत मंडल होंगे। नाथ और मंडल, दोनों को ही डिटेक्टिव डिपार्टमेंट से लाया गया है। अलीपुर, गार्डन रीच, एंटाली, गरियाहाट, बोबाज़ार और न्यू मार्केट पुलिस स्टेशनों के अधिकारियों को भी बदला गया है। भांगर और पोलरहाट पुलिस स्टेशनों का कार्यभार संभालने के लिए दो नए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

पश्चिम बंगाल पुलिस में, 142 अधिकारियों का तबादला करके उन्हें IC या OC के तौर पर नई पोस्टिंग दी गई। इनमें से नौ तबादले पूर्वी मिदनापुर में किए गए, और इंस्पेक्टर शुभोब्रत नाथ को नंदीग्राम पुलिस स्टेशन का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया।

बंगाल में किस जिले में कितने ट्रांसफर?

जलपाईगुड़ी ज़िले में चार, कूचबिहार ज़िले में तीन, नदिया ज़िले में पांच, मुर्शिदाबाद और हुगली ज़िलों में चार-चार, पश्चिम मिदनापुर में दो, बीरभूम में छह, बांकुड़ा में चार, पुरुलिया में तीन, और उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, हावड़ा और पश्चिम बर्दवान ज़िलों में एक-एक BDO/ARO का तबादला किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version