सोलापुर –  देश भर में अलग-अलग इलाकों से बढ़ते कर्ज, नशे की लत और मानसिक तनाव से जुड़ी घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं. ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सोलापुर जिले से सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने बेटे को भावुक संदेश भेजने के बाद ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. अपने आखिरी संदेश में पिता ने अपने बेटे को लिखा है कि मुझे माफ कर देना, मैं तुम्‍हारे लायक पिता नहीं बन सका. अब पूरे इलाके में इस घटना और पिता के बेटे के नाम संदेश की काफी चर्चा है. 

सोलापुर जिले में 47 साल के एक शख्‍स ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अनिल मारुति नरवडे के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, अनिल लंबे समय से शराब और जुए की लत के शिकार थे, जिसके चलते उन पर भारी कर्ज हो गया था. आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव ने उन्हें इस हद तक तोड़ दिया कि उन्होंने अपनी 30 हजार रुपये की मोटरसाइकिल तक गिरवी रख दी थी. 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अनिल ने सोलापुर के संभाजी महाराज तालाब क्षेत्र के पास स्थित रेलवे पुल से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. इस दर्दनाक कदम से पहले उन्होंने अपने बेटे कृष्णा को व्हाट्सएप पर एक भावुक संदेश भेजा, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. 

मैसेज में अनिल ने आत्‍महत्‍या से पहले अपने बेटे को लिखा कि वह एक अच्छे पिता साबित नहीं हो सके और अपनी बुरी आदतों के कारण कभी सुधर नहीं पाए. अनिल ने अपने बेटे कृष्णा को भेजे मैसेज में लिखा, “मैं तुम्हारे लायक पिता नहीं बन सका, मुझे माफ कर देना. बुरी आदतों की वजह से मैं कभी सुधर नहीं पाया. कृष्णा, मैं अब अपना सारा बोझ तुम पर छोड़कर जा रहा हूं. तुम अपनी मां और भाई का ख्याल रखना. मेरा रास्ता कभी मत चुनना, क्योंकि यह कभी अच्छा नहीं होता.”

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस मामले में सोलापुर की सिविल पुलिस चौकी में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version