नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) सम्मान कैपिटल (Sammaan Capital) अबू धाबी की कंपनी IHC (International Holding Company) की यूनिट बन गई है। बता दें कि IHC दुनिया की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक और मिडिल ईस्ट की सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड होल्डिंग कंपनी है। IHC की मार्केट कैप 22 लाख करोड़ है। IHC अपनी सहयोगी कंपनी, Avenir Investment RSC LTD (अवेनिर) के जरिए सम्मान कैपिटल की प्रमोटर बनने जा रही है, क्योंकि ये सम्मान कैपिटल में इक्विटी शेयरों और वारंट्स के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए 41.5% हिस्सेदारी हासिल करेगी।

मिल गए 5,652 करोड़ रुपये

सम्मान कैपिटल एक लिस्टेड स्मॉलकैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 12,388.57 करोड़ रुपये है। इसे इक्विटी शेयर और वारंट अलॉटमेंट के लिए आईएचसी से 5,652 करोड़ रुपये की पहली किश्त मिली है और वारंट्स के फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों में कंवर्ट करने पर 18 महीनों के अंदर अतिरिक्त 3,198 करोड़ रुपये मिलेंगे।

63.3% हिस्सेदारी हो जाएगी

Avenir 30 दिनों के अंदर ओपन ऑफर को पूरा करने पर काम करेगी। इस ऑफर में सम्मान कैपिटल के शेयरों के लिए फ्लोर प्राइस 139 रुपये तय किया गया है। ओपन ऑफर पूरा होने पर यह मानते हुए कि इस ऑफर में पूरी हिस्सेदारी खरीद ली जाएगी, IHC के पास Avenir के जरिए Sammaan Capital की 63.3% हिस्सेदारी होगी।

कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस?

  • सम्मान कैपिटल एक लिस्टेड कंपनी है, जिसका शेयर सोमवार को 0.74 फीसदी चढ़कर 149.50 रुपये पर बंद हुआ
  • बीते 5 दिनों में ये 11.19 फीसदी चढ़ा है
  • 1 महीने में ये 2.50 फीसदी मजबूत हुआ है
  • 6 महीनों में ये 7 फीसदी फिसला है
  • 2026 में अब तक ये 3.64 फीसदी ऊपर गया है
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version