Jharkhand News: झारखंड के रांची जिले में एक पड़ोसी ने 28 वर्षीय महिला के चेहरे पर कथित तौर पर कालिख पोतकर उसे सार्वजनिक रूप से घुमाया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार को सदर थाना क्षेत्र के भाभानगर कॉलोनी में हुई। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। इस मामले में एक युवक और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान पंकज सिंह उर्फ पंकज (25) और संतना कुमारी (23) के रूप में हुई है।” उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना से चार-पांच दिन पहले पीड़िता के पति ने पंकज की मोटरसाइकिल बिना बताए ले ली थी। दोनों एक ही कॉलोनी में किराये के मकानों में आस-पास ही रहते हैं। पंकज पीड़िता के पति पर अपनी मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप लगा रहा था। हालांकि, पीड़िता ने स्वीकार किया कि उसके पति ने मोटरसाइकिल ली थी और उसे लौटाने का आश्वासन दिया था। 

पुलिस ने बताया कि रविवार को आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर पीड़िता को पकड़ा, उसके चेहरे पर कालिख पोती और सार्वजनिक रूप से उसका अपमान किया। उसने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जब उनसे मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराने के बारे में पूछा गया, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उसने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मोटरसाइकिल चुराई गई। मामले की जांच जारी है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version