बिलासपुर – जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका देविका वर्मा (14) 8वीं कक्षा की छात्रा थी और Khairagarh के चिचोला की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार, देविका 28 मार्च को अपने घर से बिना बताए Dongargarh निवासी मोहन वर्मा के साथ निकली थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है। वे Wain Ganga Express से कोरबा जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

ट्रेन में विवाद के बाद वारदात
यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर छात्रा और उसके कथित बॉयफ्रेंड के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

इसी दौरान आरोपित ने गुस्से में आकर छात्रा को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव मिलने से खुला मामला
साेमवार को मस्तूरी पुलिस को किसान-परसदा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया और आसपास के थानों को सूचना दी।

मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों युवक-युवती खैरागढ़ से डोंगरगढ़ पहुंचे और वहां से ट्रेन में सवार हुए थे।

घटना के बाद परिजनों ने 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल मामले की जांच खैरागढ़ थाना पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और शाम तक पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।

आरोपित हिरासत में
मामले की गंभीरता को देखते हुए खैरागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज बुधवार काे मुख्य आरोपित मोहन वर्मा, हरीश वर्मा और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और आगे की जांच की जा रही है।

बताया गया कि मृतका चार बहनों में से एक थी। उसके पिता स्थानीय हाईस्कूल में कार्यरत हैं, जबकि मां आंगनबाड़ी में काम करती हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version