दुनियाभर में इस वक्त पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा है. मिडिल ईस्ट की जंग और समुद्री रास्तों के बंद होने से तेल की सप्लाई की कमर टूट गई है. पाकिस्तान में तो हालात इतने बुरे हैं कि स्कूल बंद करने पड़े, जबकि श्रीलंका में गाड़ियां खड़ी हो गई हैं. भारत समेत यूरोप के कई देशों में लोग डर के मारे पेट्रोल पंपों पर टूट पड़े हैं. लेकिन इस बीच ब्रिटेन से एक ऐसी शॉकिंग तस्वीर आई है, जिसने सबको हिला दिया. यहां एक महिला पेट्रोल जमा करने के चक्कर में ऐसी पागलपन भरी हरकत करती नजर आई, जिसे देख सोशल मीडिया पर उसे जमकर गालियां पड़ रही हैं. इस महिला ने पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक के थैलों यानी पॉलिथीन में पेट्रोल भरना शुरू कर दिया, जो किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अलग-अलग हैंडल से शेयर किया गया, जिसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि महिला बड़े आराम से पेट्रोल की नोजल से प्लास्टिक की थैलियों में तेल भर रही है और फिर उन्हें बांधकर अपनी कार की डिग्गी में रख रही है. यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए. वो हैरान थे कि आखिर ये महिला खौफनाक तरीके से पेट्रोल को इकट्ठा क्यों कर रही है. बता दें कि प्लास्टिक के थैलों में पेट्रोल भरना खतरनाक है, क्योंकि पेट्रोल प्लास्टिक को बहुत जल्दी गला देता है. अगर वह थैला डिग्गी के अंदर ही फट जाता या लीक हो जाता, तो एक छोटी सी चिंगारी पूरी कार को आग के गोले में बदल सकती थी. वीडियो बनाने वाले शख्स ने इस महिला को स्वार्थी कहा है, क्योंकि तेल की कमी के डर से लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. यह वैश्विक तेल संकट इतिहास की सबसे बड़ी मुश्किलों में से एक बन गया है.

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध ने कच्चे तेल की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है. समुद्री रास्ता हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की खबर ने पूरी दुनिया को डरा दिया है. पाकिस्तान में लोग पेट्रोल के लिए तरस रहे हैं और वहां राशनिंग लागू कर दी गई है. श्रीलंका में भी हालात बदतर होते जा रहे हैं. इसी पैनिक बाइंग यानी घबराहट में खरीदारी के चलते लोग घरों में तेल जमा करने की होड़ में लगे हैं, जिसका जीता-जागता उदाहरण यह वायरल वीडियो वाली महिला है. ब्रिटेन के बड़े स्टोर्स जैसे टेस्को और सेंसबरी के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं. कई जगह तो नो फ्यूल के बोर्ड लटक गए हैं. इसी अफरा-तफरी के बीच एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करना पागलपन है. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘इस महिला को शायद अंदाजा नहीं है कि वह अपनी डिग्गी में मौत का सामान लेकर घूम रही है.’

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version