रायपुर। स्कूृली छात्राओं की अश्लील तस्वीरें लेकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है। बताया जाता है कि आरोपी ने ब्लैकमेल करके अब तक लाखों रुपये वसूल कर चुका है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ब्लैकमेल के आरोपी नवीन विधानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग स्कूली छात्रा से दोस्ती कर अश्लील तस्वीरें खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी धमकी देकर 7 लाख रु वसूल कर चुका है। आरोपी के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
