नवा रायपुर, संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा राज्य में वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कई नई डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया गया है। इन पहलों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विभागों एवं अन्य हितधारकों को सरल, सुलभ एवं आधुनिक सेवाएं प्रदान करना है। इसी क्रम में ई-चालान (E-Challan) के अंतर्गत OTC प्रणाली को दिनांक 01 अप्रैल 2026 से समस्त प्रकार की शासकीय प्राप्तियों को जमा करने के लिए प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से अब नागरिक एवं संस्थाएं ऑनलाइन माध्यम से चालान तैयार कर राजस्व का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक सरल एवं समयबद्ध होगी तथा लेखांकन मे आसानी होगी. कोषालयों में ऑनलाइन बीटीआर (BTR) सुविधा भी प्रारंभ की गई है।

संचालक कोष, लेख एवं पेंशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के करकमलों से इंद्रावती भवन, कोष लेखा विभाग में राज्य के केंद्रीय कोषालय (Central Treasury) का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत भारत सरकार से प्राप्त होने वाली राशि के लिए उपयोग की जाने वाली SNA SPARSH प्रणाली से संबंधित भुगतानों का संचालन अब अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं केंद्रीकृत तरीके से किया जाएगा, जिससे भुगतान प्रक्रियाओं में दक्षता आएगी।

इसके अतिरिक्त, संचालनालय कोष एवं लेखा की नई वेबसाइट(dta.cg.gov.in) भी लॉन्च की गई है, जिसमें उपयोगकर्ता को कार्यालय से सबन्धित अद्यतन जानकारी, विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं एवं आवश्यक सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी। संचालनालय का यह अभिनव प्रयास राज्य में वित्तीय प्रशासन को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने तथा डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक श्री भागीरथी विशाल, सुश्री अल्पना घोष, श्रीमती श्रद्धा थवाईत,श्री पी एल सहारा,श्री कमल वर्मा, श्री अभिषेक शर्मा,श्री शिशिर रायजादा, श्री रोहित साहू, श्री अनिल पटेल,श्री नन्द किशोर चक्रधारी,श्री शरद परसाई,श्री हरीश कंवर,सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version