उत्तर प्रदेश – लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव में रविवार रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। रात भर मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन सुबह गांव में चर्चा फैलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शराब के नशे में हुआ था दोनों भाइयों के बीच विवाद

DCP दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक, खांडेदेव गांव निवासी आलोक उर्फ गोलू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे शराब के नशे में उसका अपने बड़े भाई श्रवण से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाइयों के बीच झगड़ा बढ़ने पर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद गोलू अपने कमरे में जाकर सो गया।

सोते समय भाई ने किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार कुछ देर बाद श्रवण लोहे की रॉड लेकर गोलू के कमरे में पहुंच गया। उस समय गोलू सो रहा था। आरोप है कि श्रवण ने सोते हुए भाई के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोग सकते में आ गए। रात के समय किसी तरह मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन सुबह होते-होते गांव में घटना की जानकारी फैल गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की मां यशोदा देवी और पड़ोसियों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी श्रवण को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version