हैदराबाद। लंबे समय से चल रहे घरेलू तनाव ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। इस घटना में 29 वर्षीय महिला ने अपने दो बेटों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति की दूसरी शादी से परेशान थी और इसी कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

पति की दूसरी शादी के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान एस बनोथ श्रावंती के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 29 साल थी। उसके दो बेटे कार्तिक (12) और कौशिक (10) भी इस घटना में मारे गए। श्रावंती की शादी करीब 13 साल पहले बोडा प्रवीण से हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रवीण की दूसरी शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। लगातार झगड़ों के कारण श्रावंती अपने बच्चों के साथ कुछ समय पहले वारंगल स्थित मायके चली गई थी। हालांकि, परिवार के बड़ों के समझाने पर वह एक दिन पहले ही वापस हैदराबाद लौटी थी।

घर का दरवाजा तोड़कर सामने आया खौफनाक मंजर

घटना वाले दिन प्रवीण दोपहर करीब 1:30 बजे काम से घर लौटा। उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है और काफी आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था, उसने देखा कि श्रावंती और उसके दोनों बेटे मृत पड़े है। इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे डायल 100 के जरिए पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में तीनों के शव फंदे से लटके मिले हैं, हालांकि यह जांच का विषय है कि बच्चों की पहले हत्या की गई या नहीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का खुलासा होगा। कुकटपल्ली के पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि पति प्रवीण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाएगा। जांच का मुख्य फोकस घरेलू विवाद और मानसिक दबाव पर है, जिसने महिला को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया। पुलिस सभी सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version