रायपुर। इन दिनों बेमेतरा जिला के सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में सवा लाख शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। आपकों बता दें कि सपाद लक्षेश्वर धाम बेमेतरा जिले का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा ने निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सलधा में सवा लाख शिवलिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके निर्माण होने के बाद इस क्षेत्र प्रसिद्ध और भी बढ़ जाएगी। मंदिर निर्माण सेवा समिति की देखरेख में हो रहे इस निर्माण कार्य में क्षेत्र के दान दाता बड़ी संख्या अपनी शक्ति अनुसार दान दे रहे है। ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद ने लोगों से अपील की है कि आइए हम सब मिलकर सवा लाख शिवलिंग के क्रम को आगे बढ़ाएं हम स्वयं जुड़ें और अपनों को जोड़ें।
