राजस्थान की राजधानी जयपुर पूरे विश्व भर में पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में जानी जाती है. इसी कारण यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए जयपुर पुलिस देशी विदेशी पर्यटकों के लिए ‘Pink Guard App’ लॉन्च करने जा रही है.

ये ऐप अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो जाएगी, उसके बाद पर्यटकों को शहर के प्रमुख स्थलो की जानकारी के साथ-साथ सुरक्षा और आपात कालीन मदद भी मिल सकेगी. इस एप्लीकेशन के माध्यम से जयपुर के प्रमुख पर्यटन केंद्रों, वहां के रास्तों और रीयल टाइम ट्रैफिक की भी जानकारी मिलेगी.

शहर में घूमने आए पर्यटक ऐप से पुलिस को कर सकेंगे संपर्क

पिंक गार्ड ऐप के माध्यम से पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी. वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी यह एप्लिकेशन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि शहर में घूमने आए पर्यटक किसी मुसीबत में हो तो वो इस एप्लीकेशन के माध्यम से पुलिस से संपर्क कर सकेंगे. इससे उनकी लोकेशन भी पुलिस तक पहुंच जाएगी. इसके अलावा रजिस्टर्ड गाइड्स की सूची और उनकी फीस भी ऐप पर मिलेगी ताकि पर्यटक बिना ठगी के भरोसेमंद गाइड चुन सकें.

गाइड के अभद्र व्यवहार पर भी कर सकेंगे गोपनीय शिकायत

इस एप्लीकेशन की जानकारी देते हुए स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि ऐप में पर्यटकों को यह सुविधा भी दी जाएगी कि अगर कोई गाइड अभद्र व्यवहार करता है या शुल्क से ज्यादा वसूलता है, तो उसकी गोपनीय शिकायत भी ऐप के जरिए कर सकेंगे. शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित गाइड को लिस्ट से हटाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर इस ऐप का संचालन अभय कमांड सेंटर से किया जाएगा, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version