रायपुर। ब्रम्हचारी महराज ज्योतिर्मयानंद सलधा में सवा लाख ज्योतिर्लिंग स्थापना के प्रमुख सूत्रधार ब्रम्हचारी महराज ज्योतिर्मयानंद आज शाम रायपुर स्थित महामाया मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के दर्शन के बाद वे शंकराचार्य के आश्रम पहुंचे।
इसके बाद वे रोहणीपुरम में आदिशक्ति जगतजननी देउरगांव के पंडा महाराज अदैत चौबे के यहां चरण पादुका पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा। आपकों बता दें कि बेमेतरा जिले में बेरला के पास सलधा में सवा लाख ज्योतिर्लिंग स्थापना निर्माणाधीन है।
