बेमेतरा , बेरला ग्राम पंचायत जामगांव में 28 मार्च से चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह में आज छठवें दिन श्रीराम जी और श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें व्यासपीठ पर विराजमान परमपूज्य पंडित अंकित चौबे जी ग्राम सरदा (बेरला) के श्रीमुख से मोक्षदायिनी भागवत कथा का ग्रामवाशियों को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है | इस कथा आयोजन में भाजपा के सरदा मंडल के मीडिया प्रभारी धीरज चौधरी अपने धर्मपत्नी गायत्री चौधरी के साथ सम्मिलित हुए। इस मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि कथा सुनने से मन को शांति मिलती है एवं प्रत्येक गांव में कथा का आयोजन होना चाहिए साथ में इसका अनुश्रवण अपने जीवन में करने की आवश्यकता है। श्री चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में धर्म के प्रति लोगों की रूची बढ़ी है। इसका नतीजा है कि कई जगह यज्ञ हवन एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव दिन होने के कारण कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने कहा कि जब भगवान श्री विष्णु ने विभिन्न रूपों में अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की रक्षा की, पापियों का संहार किया। इस दौरान श्री राम एवं श्री कृष्ण जी के जन्म और बाल लीलाओं का मधुर आनंद के लिए ग्रामवासियों की बहुत भीड़ उमड़ी हुई थी । पंडित चौबे जी ने सतमार्ग के रास्ते पर चल कर श्री हरि के भक्ति में अपना जीवन सार्थक बनाने का निर्देश दिया। इस भागवत कथा आयोजन में यादों राम साहू, परदेशनिन साहू, लेखराम साहू, माहेश्वरी साहू, योगेंद्र साहू, भारती साहू, घनश्याम साहू, बिंदेश्वरी साहू, हुकुम साहू, मोनिका साहू, सुमित साहू, रामविशाल साहू, मुकेश निषाद, रुक्मिणी साहू, के साथ अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
जामगांव में भागवत कथा: धूमधाम से मनाया गया श्री राम और श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

