अमलेश्वर (पाटन)। राष्ट्रीय गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत उच्च रक्तचाप नियंत्रण हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन, भारत सरकार, आईसीएमआर एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त योजना इंडिया हाइपरटेंसिव कंट्रोल इनिशिएटिव कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ के कार्डियो वस्क्यूलर ऑफिसर डॉ. उर्विन शाह की उपस्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर के सीएचओ आरएचओ को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से प्राप्त प्रॉफेशनल बीपी मशीन प्रदान की गई। आईएचसीआई प्रोग्राम के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग की जाएगी।

यदि किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप की बीमारी ज्ञात होगी तो उन्हें नि:शुल्क दवाईयां प्रोटोकॉल के तहत सभी पीएचसी सीएचसी से प्रदान की जाएंगी। मरीज को बीपी नियंत्रण हेतु निरंतरता बनाये रखने एक बीपी पासपोर्ट दिया जाएगा जब भी कोई आईएचसीआई योजना में पंजीकृत व्यक्ति फॉलोअप के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में आएंगे तो उन्हें सेवाएं प्रदान की जाएंगी। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में बीएमओ डॉ.आशीष शर्मा ने डब्ल्यूएचओ के सीवीएचओ को जानकारी दी कि यह कार्यक्रम विकासखंड पाटन के सभी 5 पीएचसी और 2 सीएचसी में मई 2020 से संचालित किया जा रहा है। करीब 880 ब्लड प्रेशर के व्यक्तियों का पंजीयन कर प्रतिमाह नि:शुल्क दवाईयां दी जा रही हैं। नए प्रॉफेशनल मशीन से गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं में बढ़ोतरी होगी। कार्यशाला में बीईटीओ बीएल वर्मा, बीपीएम पूनम साहू, डीईओ जीवनलाल एवं कॉउन्सलर रूखमणी साहू आदि अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version