मेष

उत्साह से भरा दिन, मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। टीम वर्क से सफलता मिलेगी, लेकिन भावनाओं को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से आपके कामों में सफलता के योग बन रहे हैं और समाज में आपकी अच्छी पहचान भी बनेगी। आपके मित्रों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। बस ध्यान रखें कि किसी से भी कटु शब्द न बोलें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, क्योंकि कहीं दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रह सकता है। कामों की अधिकता के कारण भागदौड़ भी बढ़ेगी। पेट से जुड़ी किसी समस्या को हल्के में न लें और अपने खर्चों को भी जरूरत के अनुसार ही रखें। एक साथ कई काम हाथ में आने से मन में तनाव बढ़ सकता है। पड़ोसियों और आसपास के लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें, क्योंकि समय पड़ने पर वही सबसे पहले काम आते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है। वहीं आप अपनी माताजी के लिए कोई प्यारा सा सरप्राइज गिफ्ट भी ला सकते हैं।नए लोगों पर भरोसा न करें, खर्चों पर नियंत्रण रखें। विरोधी तनाव दे सकते हैं, लेकिन करीबी लोगों से मदद मिलेगी।

मिथुन

आज आपको अपने कामों को योजना बनाकर पूरा करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुरानी गलती से आपको बड़ा सबक मिल सकता है। मेहनत करने से बिल्कुल भी पीछे न हटें, क्योंकि आपकी मेहनत ही आपको आगे ले जाएगी। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो बजट का खास ध्यान रखें।मेहनत से सफलता मिलेगी, कार्यस्थल पर स्थिति में सुधार होगा। नए तकनीकी कौशल सीखने के अवसर मिलेंगे।

कर्क

ठोस निर्णय लेने का समय, परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। कार्य में मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे।अविवाहित लोगों की अपने किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक होने की संभावना है, इसलिए प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में वरिष्ठ सदस्यों की राय लेकर ही बोलना बेहतर रहेगा। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से आपका मन भी हल्का होगा और तनाव दूर होगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरा रहने वाला है। धन से जुड़ा कोई काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, वह आज पूरा हो सकता है। आपकी आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसका वापस मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है। किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हालांकि परिवार से जुड़ी कोई निराशाजनक खबर मन को थोड़ा दुखी कर सकती है।

कन्या

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हों, तो पहले लोगों की बात ध्यान से सुनें और फिर ही प्रतिक्रिया दें। आपके विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चों को लेकर आपको कोई खास परेशानी नहीं होगी। हालांकि व्यापार की कुछ योजनाओं को लेकर मन में थोड़ा असमंजस बना रह सकता है।

तुला

आज का दिन आपके लिए धन और समृद्धि में वृद्धि का संकेत दे रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ खास और रोमांटिक पल बिता सकते हैं। हालांकि किसी पुराने रोग के उभरने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़ी किसी बड़ी डील को अंतिम रूप देने से पहले अच्छे से सोच लें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आपके मन में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा भी बनी रहेगी।

वृश्चिक

आज आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। दिखावे के चक्कर में अनावश्यक खर्च करना बाद में परेशानी दे सकता है। आपकी कोई बात जीवनसाथी को बुरी लग सकती है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखें। संतान को लेकर आज आपका रवैया थोड़ा सख्त हो सकता है, क्योंकि आप उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोकना चाहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में बड़ा विवाद भी हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

धनु

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं और माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकाल सकते हैं। हालांकि, अपने धन का सही उपयोग करना आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा। पारिवारिक मामलों में क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च भी बढ़ सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। चारों ओर का माहौल सकारात्मक रहेगा और आप लोगों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। हालांकि आपकी खर्च करने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है, इसलिए थोड़ा संयम रखें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। यदि कहीं घूमने जा रहे हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं।

कुंभ

शानदार दिन, अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की के योग हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। किसी कानूनी मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़ी किसी बड़ी डील को पार्टनरशिप में करने से पहले कई बार सोच लें, क्योंकि आगे चलकर उसे निभाना मुश्किल हो सकता है।

मीन

आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा दिन, कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान या बिजली का उपकरण आ सकता है। यदि आप किसी काम को लेकर पिताजी से सलाह लें, तो उस पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान आपसे किसी खास चीज की मांग कर सकती है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन खुश होगा। हालांकि पारिवारिक मामलों को लेकर मन में थोड़ी चिंता भी बनी रह सकती है।

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version