रायपुर। आज महिला आयोग की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के 2 साल बेमिसाल पूरे करने के उपलक्ष्य में एक विशाल रंगोली बनवायी जा रही है। जो सम्भवत: एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी होगा। इस कार्यक्रम में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री और मंत्रीगण उपस्थित होंगे। 100 महिलाओ के द्वारा आरती की थालियों और दीपक से स्वागत किया जाएगा। महिला आयोग के द्वारा किये जाने वाले कार्यो की जानकारी और पुस्तिकाओं का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर हमारा उत्साह बढ़ाये और इस रंगोली के विश्व रिकॉर्ड बनने के साक्षी बनें।
भूपेश सरकार का 2 साल बेमिसाल: बनाई जा रही विशाल रंगोली, देखें तस्वीरें…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
