हर क्षेत्र में नई तकनीक-मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन इस बदलते दौर में पुरानी पीढ़ी अभी भी काफी पीछे नजर आती है. आज के दौर की मशीनें कैसे काम करती हैं. इसी का उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, कि एक दादी यानी बुजुर्ग महिला अपनी आंखें टेस्ट कराने गई हैं, जिसके बाद उनकी डॉक्टर से प्यारी नोकझोंक हो जाती है. इस दौरान उनकी बातचीत सुनकर इंटरनेट यूजर्स हंसी से लोटपोट हो गए हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डॉक्टर मशीन की मदद से बुजुर्ग महिला की आंखें चेक कर रही है. इस दौरान डॉक्टर बार-बार दादी से बड़ी‑सी आंख खोलने के लिए कहती हैं, लेकिन मशीन में आंखें खोलने में दादी को काफी परेशानी होती है. तभी दादी जवाब देते हुए कहती हैं ‘सब दिखता है दादी को’. इस पर डॉक्टर मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘फिर जब सब दिखता है तो आई क्यों हो?’ आगे बातचीत में डॉक्टर हंसते हुए कहती हैं कि ‘तुम मुझसे लड़ने आई हो’. इस पर दादी भी हाजिरजवाब जवाब देती हैं कि ‘लड़ने नहीं, तुमसे बनता ही नहीं है’.

दादी के इस मजेदार जवाब को सुनकर वहां मौजूद लोग और डॉक्टर जोर‑जोर से हंसने लगते हैं. डॉक्टर और दादी के बीच हुई इस मीठी नोकझोंक को सुनकर इंटरनेट यूजर्स खूब हंसकर लोट पोट हो रहे हैं और वीडियो को शेयर कर रहे हैं.

इस मजेदार वीडियो को X पर @BeingPolitical1 नाम के पेज से शेयर किया है, जिसपर लोग खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा ‘दादी रॉक, डॉक्टर शॉक्ड’, दूसरे यूजर ने लिखा ‘डॉक्टर होगी तू अपने घर में’. इसके अलावा कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी कमेंट किए हैं. 

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version