फिल्म और थिएटर जगत के मोस्ट अवेटेड एक्टर पीयूष मिश्रा ने हाल ही में अपनी जिंदगी के एक चुनौतीपूर्ण दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे शराब की लत ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को काफी नुसान पहुचाया और मैंने इस पर नियंत्रित पाने में काफी समय लगा।

शराब की लत के कारण उनके बिहेवियर में आया बदलाव

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में एक्टर पीयूष मिश्रा ने बताया, “शुरू में शौक के तौर पर शुरू हुई शराब जल्द ही उनकी जिंदगी में एक लत और बीमारी बन गई शराब की लत ऐसी होती है कि इंसान को खुद ये अहसास नहीं होता कि वो इसे छोड़ नहीं पा रहा है। शरीर उसकी मांग करने लगता है, चाहे आप चाहें या ना चाहें।” इसके बाद एक्टर ने बताया कि वे काम के समय कभी शराब के नशे में नहीं थे, लेकिन दिमाग कभी-कभी शराब के ख्याल से भरा रहता था।

मां से नाखुश होकर बातें कीं और संबंध खराब किए

इसके साथ ही, उन्होंने ये भी शेयर किया कि शराब की लत के कारण उनके बिहेवियर में भी बदलाव आ गया था और उनका कहना है कि नशे में वे कई बार ऐसे काम करते थे, जिन पर बाद में उन्हें बहुत अफसोस होता था। कई बार उन्होंने अपनी मां से नाखुश होकर बातें कीं और अनुचित फोन कॉल भी किए और बताया, ‘मैंने कई महिलाओं को अनुचित और अश्लील फोन कॉल्स किए और अगली सुबह मुझे उनमें से कुछ भी याद नहीं रहता था। उस समय मेरा मुझ पर ही कंट्रोल होता है। मैं वो चीजें कर रहा था जो मैं करना नहीं चाहता था।’

शराब की क्रेविंग को काफी हद तक किया कम

बता दें, 2009 में जब पीयूष मिश्रा को ब्रेन स्ट्रोक हुआ, तब उनकी जिंदगी धीरे-धीरे बदलने लगी। ये घटना उन्हें अपनी लत का सामना करने के लिए मजबूर करने वाली एक बड़ी हकीकत थी। उन्होंने बताया कि वे शराब को पूरी तरह नहीं छोड़ पाये हैं, लेकिन अब पीना नियमित रूप से नहीं करते। उन्होंने आध्यात्मिक साधन अपनाकर अपनी क्रेविंग को काफी हद तक कम किया है। इतना ही नहीं, पीयूष मिश्रा ने ये भी साफ बताया कि शराब कभी पूरी तरह से खत्म नहीं होती और इसे जड़ से मिटाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं अभी भी शराबी हूं, लेकिन अब मैं इसे मैनेज कर सकता हूं, जो मेरी जिंदगी की एक सच्चाई है।”

शराब ने उनके नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाया

दरअसल, अपने अनुभवों के बेस्ड पर उन्होंने इस मिथक को भी तोड़ा कि नशा रचनात्मकता बढ़ाता है। उनके अनुसार शराब ने उनके नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाया और वे अक्सर बेवकूफी भरे काम करते थे। उन्होंने हिम्मत जुटाकर इस लत से लड़ाई लड़नी शुरू की और आज स्वयं को बेहतर स्थिति में पाते हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version